फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी भाजपा, 11-12 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन

Sun, 30 Dec 2018 04:53 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अगले महीने देश की राजधानी से आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा ने राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने की घोषणा की है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। 11 व 12 जनवरी को होने वाले इस अधिवेशन की तैयारी में प्रदेश भाजपा नेता अभी से ही जुट गए हैं। 

विज्ञापन


इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।  
बैठक के बाद  डॉ. अनिल जैन ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन लोकसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ी बैठक है। इसमें देश भर के हर जिले से  लगभग 12,000 प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह अधिवेशन बेहद अहम है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत राष्ट्रीय नेतृत्व का कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने का मंत्र देंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर 24 विभागों का गठन किया गया है। 

इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को दी गई है।  तरुण चुघ ने बताया कि देश भर के सभी जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों का एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों से आवास तक ठहरने से लेकर भोजन व रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने तक की सारी व्यवस्था ये 24 विभाग करेंगे। 

विज्ञापन

अपराध पर लगाम लगाने में सीसीटीवी मददगार : ठाकुर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में उत्तर पूर्व जिला पुलिस कमेटी की मासिक बैठक हुई। वेलकम स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी बेहद मददगार साबित हो रही है। सीसीटीवी लगने से अपराधियों की पहचान करने में आसानी हो रही है।    

बैठक में भाजपा विधायक जगदीश प्रधान ने अतिक्रमण, स्कूलों के बाहर लड़कियों के साथ छेड़छाड़, अवैध शराब की बिक्री, सड़कों पर जाम की समस्या से अवगत कराया। आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने खजूरी चौक पर स्थित मोहल्ला क्लीनिक मे हो रही अनैतिक एवं गैरकानूनी गतिविधि का मामला उठाया। सांसद मनोज तिवारी ने जाफराबाद में एनआईए के साथ मिलकर पुलिस की आतंकी षड्यंत्र के खिलाफ की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें