फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी का हरियाणा, दिल्ली चुनाव में इस्तेमाल करेगी भाजपा, चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं

Sun, 07 Jul 2019 05:51 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सपना चौधरी, मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणवी गाने गाकर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी ने आज भाजपा की सदस्यता ले लिया। भाजपा में उन्हें लाने का श्रेय भोजपुरी फिल्मों के गायक-कलाकार मनोज तिवारी को जाता है जो इसके पहले भी हंसराज हंस और दलेर मेंहदी जैसे कई नामी फिल्मी कलाकारों को भाजपा का हिस्सा बना चुके हैं। सपना चौधरी ने लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी के पक्ष में रोड शो में हिस्सा भी लिया था, लेकिन उस समय वे भाजपा का हिस्सा नहीं बनीं थी और उनके किसी पार्टी में जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन आज सभी अटकलों को विराम लग गया और उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा के एक नेता के मुताबिक, सपना चौधरी की हरियाणा और दिल्ली में काफी लोकप्रियता है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग में उनके प्रशंसक हैं। यही कारण है कि विधानसभा चुनावों में वे पार्टी की तरफ से बड़ी प्रचारक चेहरा हो सकती हैं। पार्टी ने उन्हें इन्हीं दोनों राज्यों में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। नेता के मुताबिक, सपना चौधरी को विधानसभा चुनाव लड़ाने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन परिस्थिति के अनुसार कोई भी फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, भाजपा से सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि वे किसी पद की लालच में भाजपा में नहीं आई हैं और वे सिर्फ पार्टी का प्रचार करेंगी।

प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद गहराई थी सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी की मुलाकात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से हुई थी। प्रियंका गांधी से उनके मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं। लेकिन तस्वीरों के वायरल होते ही खलबली मच गई। सपना चौधरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपने कांग्रेस से जुड़ने की खबरों से इनकार कर दिया। इससे कांग्रेस के सपना को अपनाने के ख्वाब टूट गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें