फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में रजनीकांत को साथ लाना चाहती है भाजपा, महागठबंधन का आधार जुटाने की कोशिश

Thu, 22 Feb 2018 05:47 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी आम चुनाव में नए सहयोगियों की तलाश में जुटी भाजपा तमिलनाडु में महागठबंधन की जमीन बनाने में लग गई है। अन्नाद्रमुक के दोनों धड़ों में विलय के बाद पार्टी इस महागठबंधन में अभिनेता रजनीकांत को जोड़ने की कवायद कर रही है। अन्नाद्रमुक में नेतृत्वहीनता को बड़ा अवसर मान रही पार्टी को विश्वास है कि वह विधानसभा चुनाव में उसे रजनीकांत को गठबंधन का नेता मानने के लिए राजी कर लेगी। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ सूबे में दूसरे अभिनेता कमल हासन की सियासी एंट्री ने नया समीकरण बनने का संकेत दिया है। वाम दल यहां डीएमके, हासन की पार्टी सहित कुछ अन्य छोटे दलों को साथ कर महागठबंधन का रूप देने की कोशिश में है। 

इन संभावनाओं को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि वाम नेताओं के करीबी हासन ने जहां अन्नाद्रमुक से तालमेल की संभावनाओं को खारिज किया वहीं द्रमुक के मुखिया एम करुणानिधि से मुलाकात की है। अगर वाम दल यहां अपने मंसूबे में सफल रहा तो नए सियासी समीकरण में कांग्रेस अलग-थलग पड़ सकती है, जिसकी योजना डीएमके से गठबंधन करने की है। यहां विधानसभा चुनाव साल 2021 में होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें