फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: कमल हासन ने 'मक्कल नीति मय्यम' पार्टी की लॉन्च, लोग बोले- पहले नाम का मतलब बताओ

Thu, 22 Feb 2018 05:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मदुरै
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने बुधवार को अपनी पार्टी लॉन्च कर दी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और विधायक सोमनाथ भारती भी मौजूद रहे। लॉन्च के दौरान हासन ने बताया कि 'मेरी नई पार्टी का नाम 'मक्कल नीति मय्यम' है। और मैं भाषण देने की बजाय जनता से सुझावों की मांग करूंगा।

विज्ञापन

 



बता दे कि पार्टी की घोषणा से पहले कमल हासन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के रामेश्वरम स्थित घर पहुंचे थे। उन्होंने वहां अब्दुल कलाम के भाई और भाभी से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद हासन ने कहा, महानता हमेशा साधारण घर और परिवार से आती है और ये उनमें से एक है। मैं भावुक हो गया हूं। इसके बाद कमल हासन ने रामेश्वरम में मछुआरों के समुदाय से मुलाकात की । 

पिछले साल सितंबर में केजरीवाल और अभिनेता कमल हासन ने मुलाकात की थी। उस समय हासन ने राजनीति में आने के अपने रुझान के बारे में शुरुआती संकेत देने शुरू कर दिए थे। एक ओर जहां देश के कई नेताओं ने कमल हासन को पार्टी बनाए जाने की बधाई दी है वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि तमिलनाडु में नई पार्टी के लिए कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले रजनीकांत के साथ मिलकर कमल हासन के पार्टी लांच करने की अटकलें भी सामने आई थीं। लेकिन इस भारी उलटफेर के बीच आखिरकार कमल हासन ने बुधवार को अपना राजनीतिक कदम बढ़ा दिया है। मदुरै के ओथाकाडी जिले में जहां हासन ने पार्टी लॉन्च की वहां लगाए गए पंडाल में लगी बड़ी एक एलईडी स्क्रीन गिर गई। हालांकि एलईडी के गिरने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

वहीं लोग कमल हासन से पार्टी के नाम में "मक्कल" का मतलब पूछ रहे हैं। कुछ लोग उनसे यह भी सवाल कर रहे हैं कि वो राइट विचारधारा के हैं या लेफ्ट? उन्होंने कहा कि इसका मतलब केंद्र है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी का सिंबल 6 हाथ है। जो 6 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं, बीच में स्टार लोगों को दिखाता है। 

उन्होंने कहा कि लोग मुझसे यह भी जानना चाहते हैं कि मैं किस विचारधारा को सपोर्ट करता हूं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं अच्छी शिक्षा लोगों तक पहुंचनी चाहिए। हासन ने कहा कि हमें जाति और धर्म का खेल रोकना होगा। साथ ही भ्रष्टाचार को भी रोकना होगा।  
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें