फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recruitment Drive Deaths: 'भाजपा NHRC से करेगी झारखंड में हुई मौतों की जांच की मांग', हिमंत बिस्व सरमा बोले

Mon, 02 Sep 2024 10:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गुवाहाटी

सार

Recruitment Drive Deaths: झारखंड पुलिस के मुताबिक अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत हुई है। जबकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मृतकों की संख्या चार बताई है। सरमा ने कहा, भाजपा एनएचआरसी से इन मौतों की जांच की मांग करेगी।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान 15 अभ्यर्थियों की मौतें अत्यधिक गर्मी के कारण हुईं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से इन मौतों की जांच की मांग करेगी। सरमा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को तुरंत 15 सितंबर तक शारीरिक परीक्षणों को रोक देना चाहिए। 

विज्ञापन

 
झारखंड पुलिस के मुताबिक अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत हुई है। जबकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मृतकों की संख्या चार बताई है। सरमा ने कहा, भाजपा एनएचआरसी से इन मौतों की जांच की मांग करेगी। हेमंत सोरेन सरकार को मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये और एक-एक नौकरी प्रदान करनी चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भाजपा राज्य में सत्ता में आने के बाद उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी प्रदान करेगी। 



राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी प्रत्येक पीड़ित के परिवार को एक लाख-एक लाख रुपये देगी। झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 22 अगस्त से छह जिलों में सात केंद्रों पर शुरु हुए थे। ये शारीरिक परीक्षण नौ सितंबर तक जारी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें