रामचंद्र राव ने कहा कि 'मंगलवार तड़के पुलिस मेरे घर आई और मुझे बताया गया कि मुझे नजरबंद कर दिया गया है। पूछने पर उन्होंने बताया कि ये पेधम्मा थल्ली मंदिर से जुड़ा है। मंदिर को सरकार ने अवैध बताकर ढहा दिया था।
हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में पेधम्मा थल्ली मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इस मामले में राज्य सरकार ने तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रामचंद्र राव को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया है। रामचंद्र राव पेधम्मा थल्ली मंदिर मामले को लेकर हिंदू संगठन द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने वाले थे। जैसे ही पुलिस की इसकी सूचना मिली तो कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
राव को हिंदू संगठन के कार्यक्रम में शामिल होना था
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव पेधम्मा थल्ली मंदिर में आयोजित होने वाले एक प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू संगठनों ने किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रामचंद्र राव को घर में ही नजरबंद कर लिया। इस पर रामचंद्र राव ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार, हिंदुओं की धार्मिक गतिविधियों को सीमित कर रही है।
स्थानीय लोग मंदिर के पुनर्निमाण की मांग कर रहे
गौरतलब है कि राज्य सरकार और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बीते दिनों हैदराबाद के बंजारा हिल्स जैसे हाईप्रोफाइल इलाके में स्थित एक मंदिर को अवैध बताकर ढहा दिया था। हिंदू संगठन और भाजपा समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं और मंदिर के पुननिर्माण की मांग कर रहे हैं। रामचंद्र राव ने कहा कि 'मंगलवार तड़के पुलिस मेरे घर आई और मुझे बताया गया कि मुझे नजरबंद कर दिया गया है। पूछने पर उन्होंने बताया कि ये पेधम्मा थल्ली मंदिर से जुड़ा है। मंदिर को सरकार ने अवैध बताकर ढहा दिया था। स्थानीय लोग अब मंदिर का पुनर्निर्माण करने की मांग कर रहे हैं।' इससे पहले पुलिस ने भाजपा नेता माधवी लता को भी इस मामले में नजरबंद किया था।