फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश के बदनाम कर रहे हैं राहुल', भाजपा का तीखा हमला

Sat, 20 Dec 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जब संसद सत्र चल रहा होता है, तभी नेता विपक्ष विदेश जाते हैं और देश विरोधी ताकतों से मिलते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और उन पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राहुल गांधी को जब संसद में रहना चाहिए, तब वो विदेश चले जाते हैं और भारत विरोधी शक्तियों से मिलते हैं।'
विज्ञापन


भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल
गौरव भाटिया ने कहा, 'विदेशी जमीन पर जाकर भारत को बदनाम करना, देश विरोधी ताकतों से मिलना, ये किसी और के द्वारा नहीं बल्कि हमारे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा किया जा रहा है। ये बेहद चिंताजनक है और भारत के नागरिकों में इसे लेकर बेहद गुस्सा है।' भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी की हालिया जर्मनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद सत्र के दौरान विदेश यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि 'लोकसभा में विपक्ष के नेता, जब संसद सत्र चल रहा था, तब विदेश यात्रा पर गए। वहां वे प्रोफेसर डॉ. कोर्नेला वॉल से मिले, इससे उनके एजेंडे और उनकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।'

ये भी पढ़ें- Jaishankar: 'वैश्विक शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव आया, अब कोई मर्जी नहीं थोप सकता' विदेश मंत्री जयशंकर का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज सोरोस को लेकर राहुल पर भाजपा का निशाना
भाटिया ने कहा, 'राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस, दो शरीर और एक आत्मा जैसे हैं। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी किसी देश-विरोधी गतिविधि में शामिल हुए हैं।' भाजपा नेता ने कहा, राहुल गांधी विदेश जाते हैं और देश के दुश्मनों से मिलते हैं। यह किस तरह का देश विरोधी एजेंडा है, जहां नेता विपक्ष ही देश के खिलाफ साजिश रचने वाले लोगों से मिल रहे हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें