चुनावी मौसम है, गुजरात चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं वहीं राहुल भी गुजरात में चौकड़ी जमा रखी है। चुनावी मौसम में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी खूब चल रहा है।
पढ़ें: PM बोले- नाक पर रूमाल रख मोरबी आई थीं इंदिरा, संघ के लिए ये गलियां सुगंधित
बुधवार को बीजेपी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को एक सिंड्रोम से पीड़ित बताया है और कहा कि सावन के अंधे को सब हरा हरा ही दिखता है। राहुल गांधी भूल गए हैं कि वो 22 साल पहले गुजरात में पावर में थे उन्हें अब भी ऐसा ही लगता है।
Rahul Gandhi has a syndrome described as 'sawan ke andhe ko sab hara hara hi dikhta hai',Congress is used to the Gujarat they were in power 22 years back: Sudhanshu Trivedi,BJP pic.twitter.com/a1BP70PIrg
— ANI (@ANI) November 29, 2017
इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस का सूर्य अस्त हो रहा है। वहीं राहुल गांधी के मंदिर जाने और भगवान से परेशान मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद और राज्य प्रवक्ता चिन्तामणि मालवीय ने राहुल की धर्मनिरपेक्षता को नगरवधु कहा था। बीजेपी सांसद ने कहा था कि 'राहुल की धर्म निरपेक्षता एक नगरवधु जैसी है, नगरवधु भी किसी से विभेद नहीं करती पर किसी से प्रेम भी नही करती।'
वहीं इससे पहले भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने राहुल के मंदिर दौरों को लेकर निशाना साधा था। यादव ने कहा कि चुनावी रैलियों के दौरान राहुल गांधी मंदिरों का लगातार दौरा कर रहे हैं भारतीय संस्कृति के अनुसार उनका ऐसा करना अच्छा है। लेकिन ये सिर्फ चुनावों के दौरान ही किया जा रहा है।