फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दावा: सौम्या वर्मा ने कांग्रेस के लिए बनाया टूलकिट, राहुल संग उनकी तस्वीर की जारी

Wed, 19 May 2021 12:28 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस एक टूलकिट के जरिए देश में भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
संबित पात्रा ने शेयर की सौम्या वर्मा की कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है और दूसरी तरफ राजनैतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। कांग्रेस की ओर से कथित टूलकिट मामले को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद बुधवार को फिर भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट पर जवाब देने के बदले कांग्रेस पार्टी हम पर पलटवार कर रही है और शिकायत दर्ज कराने पर जोर डाल रही है। संबित पात्रा ने टूलकिट पर नया खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी  के लिए टूलकिट सौम्या वर्मा नाम की एक महिला ने तैयार किया और इसी टूलकिट के माध्यम से पार्टी देश में भ्रम फैला रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि सौम्या वर्मा ने कांग्रेस के लिए टूलकिट बनाया है और हमारे पास इसे साबित करने के कई सबूत हैं। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि टूलकिट के माध्यम से पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। संबित पात्रा ने एक ट्वीट कर लिखा कि बीते दिन कांग्रेस पूछ रही थी कि टूलकिट का निर्माता कौन है, ऐसे में अब पेपर्स की प्रॉपर्टी चेक कर लीजिए। लेखक - सौम्या वर्मा। अब ये सौम्या वर्मा कौन हैं, सबूत गवाही दे रहे हैं। क्या अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी जवाब देंगे।
विज्ञापन

 

संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कई तस्वीरें साझा की हैं और बताया कि सौम्या वर्मा कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा के कार्यालय में काम करती हैं। इन तस्वीरों में कांग्रेस के कई नेताओं के साथ सौम्या वर्मा की तस्वीरें हैं, इनमें एक तस्वीर राहुल गांधी के साथ भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें