फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर्त्य सेन जैसे बुद्धिजीवियों ने समाज को हमेशा गुमराह किया: भाजपा

Mon, 27 Aug 2018 06:39 AM IST
भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
अमर्त्य सेन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अमर्त्य सेन पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना उन लोगों से की जिन्होंने हमेशा समाज को गुमराह किया। भाजपा ने यह बयान ऐसे समय दिया जब इससे पहले शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता सेन ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा विरोधी गैर सांप्रदायिक ताकतों के एकजुट होने का आह्वान किया था।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, 'हमेशा वाम विचारधारा का अनुसरण करने वाले सेन जैसे बुद्धिजीवी वास्तविकता से दूर हो रहे हैं। सेन ने कहा था कि माकपा गायब हो रही है। इससे ज्यादा सच कुछ भी नहीं हो सकता, इस तथ्य से ज्यादा सच कुछ नहीं हो सकता कि सेन जैसे मार्क्सवादी लोगों का वर्तमान समय में ज्यादा महत्व नहीं है।' 
विज्ञापन


वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के सेन के आह्वान पर भाजपा नेता ने कहा कि उनके जैसे लोग हमेशा समाज को गलत दिशा में ले गये हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें