फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में हिंसा: भाजपा बोली-सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर विकास प्रभावित करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

Mon, 18 Apr 2022 02:52 PM IST
अजय सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता ने कहा कि नकारात्मक राजनीति अब देश की जनता को स्वीकार नहीं है। जो भी राजनीतिक दल इस तरह की राजनीति करेंगे, वे समाप्त हो जाएंगे। 
विज्ञापन
गौरव भाटिया - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आरोप लगाया है कि देश के सामाजिक माहौल को बिगाड़कर विकास को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर विपक्षी दलों पर चयनात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने करौली हिंसा के मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि यह कांग्रेस की सेलेक्टिव राजनीति का ही परिणाम है कि जनता उसे बार-बार नकार रही है, लेकिन कांग्रेस अपनी नाकामियों से भी कुछ सीखने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को देशवासियों के नाम एक पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया है कि जब 2047 में भारत अपनी आजादी की सौवीं साल गिरह मना रहा होगा, तब तक वह विश्व की बड़ी शक्ति बनकर उभर चुका होगा। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत न केवल स्वयं मजबूत हुआ है, बल्कि कोरोना के गंभीर हालात में भी उसने अपने पास-पड़ोस के देशों की मदद भी की है। यह अद्भुत है। 

उन्होंने कहा कि जिस समय देश मजबूत होकर दुनिया में एक शक्ति के रूप में उभर रहा है, उसी समय विपक्ष नकारात्मक भूमिका निभाकर देश के विकास को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि नकारात्मक राजनीति अब देश की जनता को स्वीकार नहीं है। जो भी राजनीतिक दल इस तरह की राजनीति करेंगे, वे समाप्त हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें