फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- उनको गांधी परिवार के अलावा कोई और पीएम बर्दाश्त नहीं

Thu, 24 Aug 2023 07:40 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने कहा कि गांधी परिवार के प्रवक्ता (मणिशंकर अय्यर) को गांधी परिवार के अलावा किसी और का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं है, भले ही वह शख्स कांग्रेस पार्टी से ही क्यों न हो। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया और उन्होंने भाजपा का पहला पीएम करार दिया था। वहीं उनके बयान पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि गांधी परिवार के प्रवक्ता (मणिशंकर अय्यर) को गांधी परिवार के अलावा किसी और का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं है, भले ही वह शख्स कांग्रेस पार्टी से ही क्यों न हो। 

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि  2024 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं और 'मुकुट मणि' (मणिशंकर अय्यर) एक बार फिर चमक गए हैं। इस बार उन्होंने न सिर्फ बात की बल्कि एक किताब भी लिखी। उन्होंने विशेष रूप से तीन पी पर बात की - परिवारवाद, पक्षपात और पाकिस्तान। तंज कसते हुए पात्रा ने कहा कि गठबंधन (INDIA) की आत्मा को मणिशंकर अय्यर ने लिखित रूप में पेश किया है।

आगे संबित पात्रा ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस से पीएम थे और जिस तरह के शब्द उनके लिए इस्तेमाल किए गए उससे साफ पता चलता है कि गांधी परिवार के प्रवक्ता को गांधी परिवार के अलावा किसी और का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं है, भले ही वह शख्स कांग्रेस पार्टी से ही क्यों न हो। मणिशंकर अय्यर ने राजधानी दिल्ली में अपनी आत्मकथा 'मेमोयर्स ऑफ ए मावेरिक- द फर्स्ट फिफ्टी इयर्स (1941 से 1991) के विमोचन के मौके पर उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव के लेकर टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


आगे मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कल बहुत बड़ा दिन था। भारत ने एक मील का पत्थर हासिल किया, चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। उसी वक्त मणिशंकर अय्यर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आती है जिसमें वह कहते हैं, भारत कभी भी 'विश्वगुरु' नहीं बन सकता क्योंकि भारत पाकिस्तान को नजरअंदाज कर रहा है। 

आगे उन्होंने कहा कि अगर भारत अपने पश्चिमी पड़ोसी के साथ शांति स्थापित नहीं कर सकता, अगर भारत पाकिस्तान से बात नहीं कर सकता, यह कभी भी दुनिया का नेतृत्व नहीं कर सकता। भारत पहले ही अपनी ताकत साबित कर चुका है।

अपने बयान पर कायम मणिशंकर अय्यर 
नरसिम्हा राव पहले भाजपा पीएम वाले बयान पर मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैंने इसे नहीं लिखा है, मैंने इसे कल कहा था...मैंने इसे अपनी एक अलग किताब में लिखा है। मैंने जो कल कहा था कि वह हमारे नहीं थे, लेकिन भाजपा के पहले प्रधानमंत्री थे, यह बात मैंने कई साल पहले लिखी थी। मुझे समझ नहीं आता कि आप इसे आज क्यों दोहरा रहे हैं। मैंने जो कहा, मैं उस पर कायम हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें