फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की दोनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की जीत, अल्पेश ठाकोर व धवलसिंह झाला ने की क्रॉसवोटिंग

Sat, 06 Jul 2019 05:27 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और जुगल ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुजरात में शुक्रवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। पार्टी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और जुगल ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था। दो कांग्रेस विधायकों अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला ने चुनाव में क्रॉसवोटिंग की। मतदान खत्म होने के बाद दोनों ने राज्य विधानसभा से अपना इस्तीफा भी दे दिया।

विज्ञापन


इन दोनों सीटों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते चुनाव कराया गया। विधानसभा परिसर में विधायकों ने सुबह नौ से दोपहर चार बजे के बीच मतदान किया। इसके तुरंत बाद मतगणना की गई। कांग्रेस ने चंद्रिका चूड़ासमा और गौरव पांड्या को अपना उम्मीदवार नामित किया था।
 
ठाकोर ने कहा कि उन्होंने और झाला ने कांग्रेस विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया। हमने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने ईमानदार राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए अपना वोट किया है जोकि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। हमने अपना वोट अंतरात्मा की आवाज पर दिया। राज्य के प्रमुख ओबीसी नेताओं में गिने जाने वाले 43 वर्षीय ठाकोर राधनपुर से विधायक थे। वह 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें