फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी; सहयोगी दलों के लिए छोड़ीं चार सीटें

Mon, 28 Oct 2024 03:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने चार सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं। पार्टी ने मालशिरस एससी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राम विट्ठल सतपुते को फिर मौका दिया है। सतपुते भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं लातूर से डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल, वसई से स्नेहा प्रेमनाथ दुबे और वर्सोवा सीट से डॉ. भारती हेमंत को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


यह हैं प्रत्याशियों के नाम


विज्ञापन

एनसीपी शरद छोड़कर आईं सई डहाके को भी टिकट

शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आईं सई डहाके को भाजपा ने वाशिम जिले की कारंजा सीट से मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक प्रकाश डहाके की पत्नी और कृषि बाजार समिति की सभापति सई डहाके भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके अलावा बोरीवली से मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय को टिकट दिया गया है। पार्टी ने घाटकोपर पूर्व निर्वाचन क्षेत्रसे मौजूदा विधायक पराग शाह पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरीश पिंपले को भारतीय जनता पार्टी से फिर मौका मिला है।

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने यहां से डॉ. संतुक मारोतराव हंबर्डे को प्रत्याशी बनाया है। 

कांग्रेस से आए दो नेताओं को टिकट
भाजपा ने तीसरी सूची में दो ऐसे नेताओं को टिकट दिया है, जो कांग्रेस छोड़कर आए थे। पार्टी ने देगलुर सीट से जितेश अंतापुरकर को टिकट दिया है। जितेश ने 2021 में कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव जीता था। वह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं। चव्हाण हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और  राज्यसभा सांसद बने। इसके अलावा भाजपा ने लातूर शहर सीट से अर्चना पाटिल को प्रत्याशी बनाया है। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की बहू हैं। वह इसी साल मार्च में कांग्रेस से भाजप में शामिल हुई थीं।

फडणवीस के निजी सहायक को भी बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने आर्वी विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सालों तक निजी सहायक रहे सुमित वानखेड़े को टिकट दिया है। इससे पहले 2019 के चुनाव में भी देवेंद्र फडणवीस के पूर्व निजी सहायक अभिमन्यु पवार को औसा सीट से टिकट दिया था। उन्होंने जीत हासिल की थी। 

ये सीटें सहयोगी दलों को दीं
भाजपा ने महाराष्ट्र में चार सीटें सहयोगी दलों को दी हैं। इसमें बडनेरा सीट युवा स्वाभिमान पार्टी, गंगाखेड सीट राष्ट्रीय समाज पक्ष, कलिना सीट रिपिब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले और शाहुवाडी सीट जन सुराज्य शक्ति पक्ष को दी गई है। 
विज्ञापन


पहली सूची में घोषित किए थे 99 प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें