फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambit Patra: भाजपा नेता ने फोटो ट्वीट कर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, कांग्रेस ने किया पलटवार

Wed, 21 Sep 2022 01:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को हिजाब पहने एक लड़की के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर को पोस्ट किया और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को हिजाब पहने एक लड़की के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर को पोस्ट किया और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। तस्वीर 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान की है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने उनकी इस टिप्पणी पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


पात्रा ने हिजाब पहने लड़की के साथ राहुल गांधी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- "जब धार्मिक आधार पर वोट का 'हिजाब' किया जाता है..तो वह तुष्टिकरण कहलाता है।"

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पात्रा उनकी इस टिप्पणी पर पलटवार किया और उन्हें टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने एक छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा। श्रीनेत ने कहा, यात्रा में अपार जनसमूह देखकर बौखलाना एक बात है, पर नफरत में इस तरह अंधा होना..।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा दुष्प्रचार और झूठ का सहारा ले  रही है। पार्टी ने कहा कि यह यात्रा की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवा पार्टी के नेतृत्व के डर और हताशा को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें