फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास के जन्मदिन पर बीजेपी सांसद ने दी बधाई, बांधे तारीफों के पुल

Sat, 10 Feb 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का आज (10 फरवरी) जन्मदिन है। मशहूर कवि के जन्मदिन के मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। साहित्य की दुनिया के दिग्गजों के साथ-साथ शुभचिंतकों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में बीजेपी नेता आर के सिन्हा का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने तंजात्मक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि हिंदी मां के सुपुत्र, ओजस्वी वक्ता और कवि कुमार विश्वास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इन शुभकामनाओं के बाद आर के सिन्हा ने तंज कसते हुए लिखा कि डॉक्टर साहब अच्छे और नेक नीयत के व्यक्ति हैं लेकिन फिलहाल बुरी संगत में हैं। ईश्वर उन्हें सद्बुद्ध‌ि दे और सही मार्गदर्शन करे। यही कामना है। 


गौर हो कि कुमार विश्वास के संबंध आप के शीर्ष नेताओं के साथ कड़वे हो चले हैं। राज्यसभा सदस्यता मामले में बयानबाजी का दौर चला था। इस दौरान कुमार विश्वास की बीजेपी के करीब आने को लेकर भी सियासी सुगबुहाट सुनाई दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें