फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका चुनावों से शुरू होगा भाजपा का मिशन बंगाल

Fri, 12 May 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का विकल्प बनने का दावा करने वाली भाजपा रविवार को तीन नगरपालिकाओं के लिए होने वाले चुनावों से ही अपना मिशन बंगाल शुरू करना चाहती है। पार्टी ने रायगंज, डोमकल और पूजाली नगरपालिकाओं में अपने उम्मीदवार खडे़ किए हैं।
विज्ञापन


इलाके के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने इन तीनों इलाकों में मुस्लिम उम्मीदवारों को दिल खोल कर टिकट दिए हैं। डोमकल और पूजाली में पार्टी ने अल्पसंख्यक तबके के 10 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा का दावा है कि हाल में दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली जीत यहां भी दोहराई जाएगी। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अली हुसैन बताते हैं कि डोमकल में 96 फीसद वोटर मुस्लिम तबके के हैं। यहां पार्टी के कुल 20 उम्मीदवारों में से सात मुस्लिम हैं। इसी तरह भाजपा ने पूजाली में जो 16 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं उनमें से तीन मुस्लिम हैं। 
विज्ञापन


ध्यान रहे कि बीते साल नवंबर में कूचबिहार लोकसभा सीट और बीते महीने कांथी दक्षिण विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों में कांग्रेस व वामपंथी दलों को पछाड़ कर भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। बीते महीने राज्य के दौरे पर आए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी बूथ चलो अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए प्रदेश नेतृत्व को हर मतदान केंद्र तक पहुंचने का निर्देश दिया था।

उन्होंने अपने दौरे के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था और दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के यहां सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने का दावा किया था। शाह ने तो यहां तक दावा किया कि अगले विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ही यहां सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें