फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'भाई-भतीजावाद और कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डाला', राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 29 Mar 2025 02:32 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बैंक के कुछ कर्मचारियों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने इस मुलाकात का एक वीडियो एक्स पर साझा किया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भाई-भतीजावाद और नियामक कुप्रबंधन ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डाल दिया है
विज्ञापन
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक निजी बैंक के कुछ कर्मचारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा पर बंकिंग क्षेत्र को संकट में डालने जैसा गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भाई-भतीजावाद और नियामक कुप्रबंधन ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डाल दिया है, जिसके चलते जूनियर कर्मचारियों को तनाव और तनावपूर्ण कार्य स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा पर अपने अरबपति मित्रों के लिए 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक कुप्रबंधन की कीमत हजारों ईमानदार कामकाजी पेशेवरों को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी बैठक का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कर्मचारी बता रहे थे कि बैंक में कुप्रबंधन के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।



ये भी पढ़ें:- एक देश एक चुनाव: 'दूसरे धर्मों के लोगों को मतदान से दूर रखने की कोशिश', शिवसेना (UBT) ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


राहुल ने कर्मचारियों के लिए लड़ने का किया आह्वान

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इन कामकाजी पेशेवरों के अधिकारों के लिए लड़ेगी और उनके कार्यस्थल पर अतरिक्त तनाव को समाप्त करने की कोशिश करेगी। साथ ही राहुल गांधी ने उन लोगों से भी आग्रह किया जिन्होंने इसी तरह के अन्याय का सामना किया है। राहुल गांधी ने कहा कि वैसे लोग मुझे संदेश भेजे। 

कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ की मुलाकात 
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के 782 पूर्व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संसद में उनसे मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की कहानियों में कार्यस्थल पर उत्पीड़न, जबरी स्थानांतरण, एनपीए उल्लंघकों को अनैतिक तरीके से ऋण देने का खुलासा करने के बाद प्रतिशोध और बिना उचित प्रक्रिया के बर्खास्तगी जैसी समस्याओं का खुलासा हुआ। राहुल गांधी ने ये भी बताया कि ऐसे दो मामलों में तो इन घटनाओं के कारण आत्महत्या तक हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Odisha: वीके पांडियन की पत्नी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए किया आवेदन, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि कर्मचारियों ने बताया कि इस तरह की अन्यायपूर्ण प्रथाएं केवल आईसीआईसीआई बैंक तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये निजी क्षेत्र के बैंकों में भी एक व्यापक प्रवृत्ति बन चुकी हैं, जो अधिक से अधिक लाभ कमाने के दबाव से प्रेरित हैं। हालांकि इस मामले में निजी बैंक की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें