फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur BJP Menifesto 2022: लड़कियों को स्कूटी और छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, जानें भाजपा ने जनता से क्या-क्या किए वादे

Thu, 17 Feb 2022 06:42 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मेनिफेस्टो में पार्टी का फोकस महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर है। 
 
विज्ञापन
बीजेपी का घोषणा पत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टियां लुभावने वादों से जनता को अपनी पाले में करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। इसी बीच मणिपुर चुनाव के लिए इंफाल में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि मणिपुर सकारात्मक राज्य है, इसमें अपार ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि ये पूर्वोत्तर के विकास का प्रवेश द्वार है। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 5 साल में मणिपुर में काफी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले ये राज्य  नाकाबंदी के लिए जाना जाता था, लेकिन अब विकास, समृद्धि और अब तो खेल के लिए भी जाना जाता है। 

घोषणा पत्र में क्या है खास
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर हमारा फोकस है। हम वंचितों, गरीबों और जरुरतमंदो की मदद करके उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए हम पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 2 मुफ्त सिलेंडर देंगे। कॉलेज जाने वाली सभी लड़कियों को मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराएंगे। आर्थिक रुप से कमजोर और पिछड़े वर्ग की लड़कियों की शिक्षा के लिए 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, बारहवीं पास करने वाले मेधावी छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त लैपटॉप भी देंगे। 
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मणिपुर के मछुआरों को 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। उन्होंने कहा हम मणिपुर में एक एम्स खोलेंगे, जिससे यहां के लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। इसके अलावा बीजेपी के घोषणा पत्र में वरिष्ठ नागरिकों की मासिक पेंशन 200 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जाना भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें