फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा ने जारी की सूची, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उम्मीदवारों का एलान

Sat, 30 Jul 2022 06:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। वहीं,  निर्मला पासवान को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा कर्नाटक में उम्मीदवार के रूप में बाबूराव चिंचानसूरु के नाम का एलान किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

11 अगस्त को मतदान
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीट पर उपचुनाव के लिए 25 जुलाई से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 अगस्त को वोटिंग होगी। जिन सीट पर उपचुनाव होना है, वह समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के त्यागपत्र देने से खाली हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें