फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Polls: राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, हरियाणा से रेखा शर्मा को टिकट

Mon, 09 Dec 2024 01:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आंध्र प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा के उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
विज्ञापन
राज्यसभा - फोटो : X / @sansad_tv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आंध्र प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा के उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा के सुजीत कुमार को टिकट मिला। बता दें कि राज्यसभा की छह रिक्त सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। इन छह सीटों में से तीन सीटें आंध्र प्रदेश की हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, हरियाणा और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।
विज्ञापन



 
20 दिसंबर को चुनाव
उपचुनाव से जुड़ी अधिसूचना तीन दिसंबर को जारी की गई। नामांकन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। 11 दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव 20 दिसंबर को कराए जाएंगे और नतीजे इसी दिन जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव आयोग को 24 दिसंबर से पहले इन सीटों पर चुनाव संपन्न कराना है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा सीटों पर आंध्र प्रदेश में उपचुनाव
आंध्र में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के राज्यसभा सदस्य एम वेंकट रमन्ना, बी मस्तान राव यादव और बीसी नेता आर कृष्णैया के इस्तीफे के बाद तीन सीटें खाली हुई हैं। वर्तमान में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी के पास केवल आठ राज्यसभा सदस्य हैं। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 20 दिसंबर को होने वाले उपचुनावों में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतने का प्रबल दावेदार है। उसके पास दक्षिणी राज्य की विधानसभा में प्रचंड बहुमत है।
विज्ञापन


हाल ही में इन राज्यों में हुए थे विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान कराया गया था और झारखंड में दो चरणों (13 और 20 नवंबर) में मतदान कराए गए थे। इनके परिणाम 23 नवंबर को आए थे। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति ने शानदार जीत हासिल की थी। वहीं, झारखंड में झामुमो समेत अन्य दलों के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने सत्ता बरकरार रखी थी।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें