फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Local Body Polls: मीरा भायंदर में भाजपा का घोषणापत्र जारी, सड़क-मेट्रो-पानी जैसे लुभावने वादे किए

Sat, 10 Jan 2026 04:01 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

भाजपा ने मीरा भायंदर नगर निगम चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने ट्रिपल इंजन सरकार के जरिए क्षेत्रीय विकास का वादा किया है। इस घोषणापत्र के जरिए नई कंक्रीट सड़कें, 24 घंटे पानी, अस्पतालों में बेड और प्रदूषण मुक्ति जैसे कई लुभावने वादे किए गए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और विधायक नरेंद्र मेहता ने मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। 15 जनवरी को होने वाले इन चुनावों के लिए पार्टी ने 'मीरा-भायंदर के विकास का संकल्प' लिया है। इसमें शहर को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी ने किये विकास के वादे
महायुति के दो सहयोगी भाजपा और शिवसेना नगर निकाय पर नियंत्रण पाने की दौड़ में हैं। घोषणापत्र में 'ट्रिपल इंजन' सरकार पर जोर दिया गया है, ताकि केंद्र और राज्य की सत्ता का लाभ स्थानीय विकास में मिल सके। पार्टी ने शहर को गड्ढों से मुक्त करने के लिए 100 से ज्यादा नई कंक्रीट सड़कें बनाने का वादा किया है। इसके अलावा, मेट्रो रेल, दहिसर-भायंदर लिंक रोड और जेसल पार्क-घोड़बंदर कोस्टल रोड को पूरा करने की बात कही गई है, जिससे मुंबई की यात्रा का समय काफी कम हो सके।

ये भी पढ़ें: BMC: लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से लौटीं ऐश्वर्या लातूर निकाय चुनाव में आजमा रहीं किस्मत, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


घोषणापत्र पत्र में क्या?
पानी की समस्या सुलझाने के लिए सूर्य परियोजना और 75 एमएलडी की नई योजना के जरिए 24 घंटे जलापूर्ति का भरोसा दिलाया गया है। पार्टी ने कहा कि अगर वह नगर निकाय में सत्ता में आती है, तो वह एक नया 300 बेड का सिविल अस्पताल स्थापित करेगी। इसके साथ ही मौजूदा पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल का आधुनिकीकरण करेगी और अधिक आयुष्मान भारत कार्ड केंद्र खोलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी ने स्थानीय जरूरतों के अनुसार क्लस्टर विकास नीति लागू करना, झुग्गियों का पुनर्विकास करके आधुनिक शौचालय और जलापूर्ति सुनिश्चित करना, पेनकरपाड़ा कचरा प्रोजेक्ट रद्द करना, बायोडायवर्सिटी पार्क बनाना, हवा और ध्वनि प्रदूषण कंट्रोल करना, और महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए हाई-टेक कैमरा सर्विलांस टावर लगाना शामिल है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें