फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Protest: बिलावल भुट्टो के खिलाफ भाजपा ने देश भर में किया प्रदर्शन, पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी

Sun, 18 Dec 2022 12:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, हम अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन लोगों में से हैं, जो हमारे हिंदू धर्म को बचाने के लिए कड़ा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए व्यक्तिगत हमला करने को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र ईकाई ने पुणे में जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे जलाए और पाक मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, हम अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन लोगों में से हैं, जो हमारे हिंदू धर्म को बचाने के लिए कड़ा प्रयास कर रहे हैं और पाकिस्तान को यह नहीं दिखता है। उन्होंने कहा, भविष्य में इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस दौरान बावनकुले के साथ कई विधायक व नेता मौजूद रहे। 

भाजपा ने बिलावल भुट्टो के खिलाफ देशभर में किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राज्यों की राजधानियों में नारेबाजी की और पाकिस्तान एवं भुट्टो के पुतले फूंके तथा उन्हें 'विद्वेष मंत्री' करार दिया। उन्होंने पाकिस्तानी विदेश मंत्री से भारत के 135 करोड़ लोगों से माफी मांगने की भी मांग की। पार्टी ने कहा, "भारत प्रधानमंत्री मोदी पर भुट्टो की असभ्य और अप्रिय टिप्पणी की एकस्वर से निंदा करता है और विरोध जताता है।' पार्टी ने कहा कि प्रत्येक राज्य में प्रदर्शन किया गया।"

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्च का नेतृत्व लखनऊ में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी ने और पटना में बिहार इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल ने किया। भाजपा की उप्र इकाई के एक नेता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी फूंका।

पार्टी प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने बताया,"भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उप्र भाजपा कार्यालय से अटल चौक (राज्य की राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में) तक एक जुलूस निकाला, और बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारे लगाए। उप्र भाजपा प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी फूंका।'

उत्तर प्रदेश में अमेठी, उन्नाव, मुजफ्फरनगर, बागपत, भदोही, बलिया, मेरठ, बुलंदशहर, महाराजगंज और बदायूं से भी प्रदर्शन की खबरें हैं। जम्मू कश्मीर में, भाजपा ने जवाहर नगर स्थित पार्टी कार्यालय से एक मार्च निकाला और भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की तथा माफी मांगने की मांग की। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, पार्टी के कई विधायकों और अन्य नेताओं ने पुणे में तिलक चौक पर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने पाकिस्तानी झंडे जलाये और पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। नासिक में भी प्रदर्शन किया गया।

गुजरात के राजकोट, वडोदरा, गांधीनगर, बोटाद, महिसागर,गांधीनगर, जूनागढ़ और कई अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किये गये। गांधीनगर में, प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत कोराट ने पाकिस्तान और भुट्टो की निंदा की तथा राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें