BJP working President JP Nadda
- फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना वायरस के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। जे पी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक महीने तक कोई भी प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करेगी।
जे पी नड्डा ने जानकारी दी कि पार्टी फिलहाल कोई जन सभाएं नहीं करेगी। अगर पार्टी को कोई जानकारी देनी होगी तो तो वरिष्ठ पार्टी नेता ज्ञापनों के जरिए सूचना देंगे।
नड्डा ने बताया कि पार्टी की सभी इकाइयों को कोरोना वायरस से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इस बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है।
भाजपा अध्यक्ष का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की संसदीय दल की बैठक में सांसदों को कोरोना को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए कहा था। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि सभी सांसद 15 अप्रैल तक कोई भी जन आंदोलन शुरू करने से बचें।