फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप, कहा- नागरिकों के कॉल रिकॉर्ड ले रही मोदी सरकार, यह निजता के अधिकार पर हमला

Wed, 18 Mar 2020 02:37 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish tiwari
विज्ञापन

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से देश के नागरिकों के कॉल रिकॉर्ड मांगे हैं जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन और निजता के अधिकार पर हमला है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह सवाल किया कि आखिर किस कानून के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है? उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा था कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है। यह सरकार उस फैसले का लगातार उल्लंघन कर रही है।

तिवारी ने मीडिया में आई कुछ खबरों का हवाला देते हुए कहा कि आज जो खबरें सामने आई हैं उनसे यह साफ होता है कि एक षड़यंत्र को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। सरकार ने सारे नागरिकों के कुछ चुनिंदा दिनों के कॉल रिकॉर्ड मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से मांगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि हम सरकार से यह पूछना चाहते हैं कि इसका औचित्य क्या है? कांग्रेस ने दावा किया कि 2013 में संप्रग सरकार ने संबंधित कानून को चुस्त-दुरुस्त किया था। भाजपा सरकार सारे नियमों का उल्लंघन करते हुए नागरिकों के अधिकारों पर हमले कर रही है।

उन्होंने कहा कि जो खुलासा हुआ है वह बहुत ही संवेदनशील विषय है। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि किस कानून के तहत सारे नागरिकों के कॉल रिकॉर्ड मांग सकती है? तिवारी ने लोकसभा में भी यह मामला उठाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें