फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे जेपी नड्डा, काफिले पर हमले के एक महीने बाद करेंगे रोड शो

Sat, 02 Jan 2021 02:02 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोलकाता में जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अपने काफिले पर हुए हमले के लगभग एक महीने बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल का एक बार फिर दौरा करने जा रहे हैं। जेपी नड्डा नौ जनवरी को पश्चिम बंगाल के बीरभूम का दौरा करेंगे और इस दौरान एक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जेपी नड्डा राज्य के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन



बता दें कि इस साल अप्रैल-मई में बीरभूम में चुनाव होने हैं। इससे पहले पिछले महीने जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया था, जिस दौरान उनके काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से पत्थर और लाठी से हमला किया गया था। दस दिसंबर को कोलकाता के पास ये वारदात हुई थी।



हालांकि काफिले पर हमले के दौरान जेपी नड्डा को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था और उनके साथ उस समय पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी थे। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय हमले के दौरान चोटिल हुए थे। बता दें कि डायमंड हार्बर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का लोकसभा क्षेत्र है और अभिषेक बनर्जी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
विज्ञापन


जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार और ममत बनर्जी की अध्यक्षता वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच खींचातानी शुरू हो गई थी। इस हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य के उन तीन आईपीएस अधिकारी को समन भेजा था, जो उस समय ड्यूटी पर मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें