फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन नबीन बनेंगे BJP के नए अध्यक्ष?: कल से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया, पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे सभी दिग्गज

Sun, 18 Jan 2026 07:41 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध 12वां अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन उन्हें मजबूत उम्मीदवार बनाता है।

विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले नितिन नबीन (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कल यानी सोमवार को भाजपा के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। इसके बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन प्राप्त है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 बजे से 5 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से 6 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: 'मणिपुर में सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर केंद्र की लापरवाही', कांग्रेस ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

कल नामांकन दाखिल करेंगे नबीन
बता दें कि नितिन नबीन जो हाल ही में पांचवीं बार बिहार के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए थे, सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा के संविधान के अनुसार, किसी भी राज्य के 20 प्रतिनिधि किसी सक्रिय सदस्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित कर सकते हैं। इसके लिए उस सदस्य का चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहना और कम से कम 15 साल की सदस्यता आवश्यक है। प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों।

ये भी पढ़ें:- IndiGo Flight: सुरक्षा के चलते इंडिगो की उड़ान लखनऊ डायवर्ट की गई, दिल्ली से बागडोगरा जा रहा था विमान

विज्ञापन
विज्ञापन


20 जनवरी को हो सकता है चुनाव
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने शुक्रवार को बताया कि यदि मतदान की आवश्यकता पड़ी, तो चुनाव 20 जनवरी को होगा और उसी दिन नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि पार्टी के नए अध्यक्ष का यह चुनाव भाजपा के संगठन में नए नेतृत्व और रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और पार्टी के बड़े नेता और मुख्यमंत्री इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें