फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCC Republic Day Camp: विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाएं युवा, NCC कैंप में बोले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Sun, 18 Jan 2026 06:52 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में युवाओं से 'विकसित भारत' के लिए स्वदेशी मानसिकता अपनाने की अपील की। उन्होंने स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या का उदाहरण दिया। साथ ही, एवरेस्ट फतह करने वाले और रांची से दिल्ली साइकिल चलाने वाले कैडेट्स के साहस की सराहना की।
 
विज्ञापन
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को दिल्ली छावनी में चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से जुट जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं को देशभक्त बनना चाहिए और संविधान के मूल्यों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


क्या बोले राज्य मंत्री?
संजय सेठ ने एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें भारत के गौरवशाली इतिहास और सुनहरे भविष्य के बीच का एक जीवित पुल बताया। उन्होंने कहा कि यह कैंप भारत के युवाओं के अनुशासन, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता की एक बेहतरीन झलक पेश करता है। मंत्री ने कैडेट्स को स्वदेशी मानसिकता के साथ स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्ट-अप इंडिया पहल का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले एक दशक में भारतीय स्टार्टअप्स की संख्या 800 से बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गई है, जो युवाओं की मेहनत का परिणाम है।

ये भी पढ़ें: शौर्य का महाकुंभ: दुनिया ने देखी भैरव बटालियन की ताकत; सेना प्रमुख बोले- भविष्य के युद्धों के लिए तैयार सेना
विज्ञापन


साइकिल चालकों और पर्वतारोहियों को सराहा
शिविर में पहुंचने पर कैडेट्स ने मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के छात्रों ने एक प्रभावशाली बैंड प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में संजय सेठ ने उन 15 कैडेट्स की विशेष तारीफ की, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रांची से दिल्ली तक 1,300 किलोमीटर की 'वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन' पूरी की। साथ ही उन्होंने 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 10 जांबाज कैडेट्स के साहस को भी सराहा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर क्या बोले मंत्री?
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फ्लैग एरिया का भी निरीक्षण किया, जिसे 17 निदेशालयों के कैडेट्स ने सामाजिक जागरूकता के विषयों पर तैयार किया था। अंत में उन्होंने हॉल ऑफ फेम का दौरा किया, जहां एनसीसी के इतिहास और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें