मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आए दिन लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उज्जैन पहुंचे और वाल्मीकि घाट पर डुबकी लगाई।
विज्ञापन
उज्जैन के इस कुंभ में न सिर्फ धार्मिक अखाड़े आकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, बल्कि राजनीतिक अखाड़ों की उपस्थिति में सिंहस्थ कुछ में बनी हुई है। यहां पर अमित शाह ने दलित श्रद्धालुओं के साथ खाना भी खाया। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद थे।