फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से अमित शाह, स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह ने राज्यसभा सदस्य के लिए भरा नामांकन

Fri, 28 Jul 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भर दिया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत ने भी गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर दिया है। 
विज्ञापन
Gandhinagar:BJP President Amit Shah,Union minister Smriti Irani & Balwantsinh Rajput filed nomination for Rajya Sabha elections from Gujarat pic.twitter.com/3K8vzXEfdL — ANI (@ANI_news) July 28, 2017

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से ही संसदीय राजनीति से दूर रहने वाले अमित शाह गुजरात से संसदीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने गुजरात से ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दोबारा उच्च सदन भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Gandhinagar: BJP President Amit Shah files nomination for Rajya Sabha elections from Gujarat pic.twitter.com/YnqBWJrIXx — ANI (@ANI_news) July 28, 2017 उधर, संपतिया उइके को मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की निगाह गुजरात की तीसरी सीट पर भी है। अगर हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के गुट के 12 विधायकों ने समर्थन का पुख्ता भरोसा दिया तो पार्टी यहां कांग्रेस महासचिव अहमद पटेल को शिकस्त देने के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।

गौरतलब है कि अध्यक्ष बनने के बाद शाह ने राज्यसभा की सदस्यता लेने के लिए लगातार इनकार किया था। मगर अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें गुजरात से उम्मीदवार बनाया है। शाह गुजरात से विधायक भी हैं।
विज्ञापन

इस साल ही होने हैं विधानसभा चुनाव

अमित शाह
चूंकि वहां विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं, ऐसे में उनके इस्तीफा देने के बाद भी उनकी सीट पर उपचुनाव नहीं होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से खाली हुई सीट पर महासचिव राममाधव के नाम पर भी चर्चा हुई। मगर सहमति आदिवासी वर्ग से जुड़ी संपतिया उइके पर बनी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी गुजरात में तीसरा उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी कर रही है। मगर इसके लिए स्थानीय नेताओं की रिपोर्ट का इंतजार है। पहले दौर की बातचीत में वाघेला गुट के 12 विधायकों ने भाजपा को साथ देने का भरोसा दिया था।

अब स्थानीय नेता एक बार फिर से इन विधायकों का मन टटोलेंगे। इन विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में भी राजग उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें