फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka elections: कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी डालेंगे डेरा, होंगी 20 रैलियां

Mon, 03 Apr 2023 05:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पार्टी ने दलितों में मडिगा व वोक्कालिगा के एक समूह को साधने की रणनीति बनाई है। बोम्मई सरकार ने मार्च में दलितों का शिक्षा और सरकारी नौकरी में आरक्षण की सीमा को 15 से बढ़ा कर 17 करने के बाद आरक्षण का आंतरिक बंटवारा किया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में  प्रचार के अंतिम तीन दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में डेरा डालेंगे। पीएम को चेहरा और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को पोस्टर ब्यॉय बना कर चुनाव मैदान में उतरी पार्टी ने प्रचार को मुख्य रूप से इन्हीं दो चेहरों पर केंद्रित किया है। इस क्रम में पार्टी ने पीएम की कम से कम 20 तो येदियुरप्पा की 50 से अधिक जनसभाएं कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पार्टी ने दलितों में मडिगा व वोक्कालिगा के एक समूह को साधने की रणनीति बनाई है। बोम्मई सरकार ने मार्च में दलितों का शिक्षा और सरकारी नौकरी में आरक्षण की सीमा को 15 से बढ़ा कर 17 करने के बाद आरक्षण का आंतरिक बंटवारा किया था। इसका सर्वाधिक लाभ मडिगा को मिला है, जिसकी 17% दलित आबादी में 6% हिस्सेदारी है। सरकार बनने के बाद से ही पार्टी ने मंत्रालय व संगठन में वोक्कालिगा समुदाय को विशेष तरजीह दी है। राज्य में दलितों को कांग्रेस का तो वोक्कालिगा को जदएस का परंपरागत मतदाता माना जाता रहा है।

कल चुनाव समिति की बैठक संभव
कांग्रेस-जदएस द्वारा उम्मीदवारों की एक-एक सूची जारी होने के बाजवूद इस मामले में भजपा हड़बड़ी में नहीं है। पार्टी ने सभी सीटों को तीन स्तरीय सर्वे कराया है। टिकट वितरण में पार्टी स्थानीय समीकरण, जाति और मुद्दों को विशेष तरजीह देगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की संभावना है।
विज्ञापन


पर्दे के पीछे नहीं होंगे मुख्यमंत्री
चुनाव प्रचार के दौरान बोम्मई सरकार के किए कार्यों का भी बखान करेगी। खासतौर से सामाजिक न्याय के तहत विभिन्न जातियों का आरक्षण दायरा बढ़ाने, आरक्षण के दायरे में नई जातियों को शामिल किए जाने जैसे अहम मामले हैं।

आजमाएगी गुजरात की रणनीति
भाजपा गुजरात में मिली जीत की रणनीति अपनाएगी। इसके तहत पार्टी ने सभी राज्यों के नेताओं को कर्नाटक के चुनाव प्रचार में उतारने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न राज्यों के 50-60 नेताओं को सौंपी गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि संगठन  महामंत्री बीएल संतोष और कर्नाटक के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व अन्य नेताओं के बीच एक बैठक हुई। पार्टी ने 224 सीटों में 115 सीटों को चिह्नित किया है और उस पर पूरा ध्यान केंद्रित करेगी।

पीएम 6 को सांसदों को संबोधित करेंगे
भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को संसद में पार्टी सांसदों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने सभी सांसदों को 6 अप्रैल को संसद में मौजूद रहने को कहा है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, सांसदों को लगभग 9:30 बजे संसद में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें