फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airfares Rising Issue: संसदीय पैनल ने निजी एयरलाइंस को किया तलब, बढ़ते हवाई किराए पर होगी चर्चा

Mon, 03 Apr 2023 03:19 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के अनुसार, वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष पक्ष रखने के लिए इंडिगो, विस्तारा, गोएयर, एअर इंडिया और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइंस को बुलाया गया है।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में बढ़ते हवाई किराए पर चर्चा के लिए परिवहन, पर्यटन और संस्कृति विभाग से संबंधित स्थायी समिति ने 5 अप्रैल को विभिन्न निजी एयरलाइंस और निजी हवाई यातायात संचालकों (एपीएओ) के प्रतिनिधियों को तलब किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष पक्ष रखने के लिए इंडिगो, विस्तारा, गोएयर, एअर इंडिया और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइंस को बुलाया गया है। यह आम आदमी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। अधिकांश उड़ानों पर अत्यधिक हवाई किराया चिंता का विषय है। इसलिए समिति संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इसके पीछे के कारणों की तलाश करेगी।

वहीं, दूसरी ओर उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान और ईंधन की ऊंची कीमतों के चलते यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि के बावजूद एयरलाइंस की ओर से हवाई किराया कम करने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन


हाल ही में शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सदन में सवाल किया था कि क्या सरकार ने विमानों के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी और उपयोगकर्ता विकास शुल्क में चार गुना वृद्धि से संबंधित मसौदा पत्र जारी किया था। इससे हवाई जहाज का टिकट 30 फीसदी महंगा हो जाएगा और क्या सरकार ने यात्रियों पर इसके संभावित प्रभाव का आकलन किया है? 

इसके जवाब में नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने संसद को बताया था कि भारत सरकार ने प्रमुख हवाई अड्डों पर वैमानिकी सेवाओं के शुल्क का निर्धारण करने के लिए 2009 में भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (AERA) की स्थापना की है, जिसका मकसद यात्रियों पर लगाए जाने वाले शुल्क और सेवाओं के निर्धारित मानकों की निगरानी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें