संसद के दोनों सदनों में लगातर हो रहे बवाल के बीच आज सुबह बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक हुई।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में वित्त विधेयक पारित करने सहित सरकार ने अपने वित्तीय महत्वपूर्ण कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पार्टी ने अपने सदस्यों के लिए 13, 14 और 15 मार्च को निचले सदन में उपस्थित होने के लिए व्हिप जारी किया है।
बता दें कि संसद में गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सप्ताह की तरह सोमवार को भी समूचे विपक्ष के हंगामे के चलते संसद का कामकाज ठप रहा। लोकसभा में पोस्टरों के साथ नारेबाजी कर रहे सांसदों के प्रदर्शन के बीच चिटफंड संशोधन बिल 2018 और भगोड़ा आर्थिक अपराधी बिल 2018 पेश किए गए।