फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संसदीय दल की बैठक: अमित शाह ने सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

Tue, 30 Jul 2019 10:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे शाह-जोशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

संसद में विधेयक पारित करने के दौरान विपक्ष द्वारा मत विभाजन पर जोर देने के चलन को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी सांसदों से सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा ताकि इन विधेयकों को अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो। भाजपा संसदीय दल की बैठक में अमित शाह ने सभी सांसदों को सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शाह ने कहा कि विधेयक पर मत विभाजन के समय सांसदों की मौजूदगी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज (मंगलवार) राज्यसभा में तीन तलाक को निषेध बनाने संबंधी विधेयक पर मतदान के दौरान सांसद उपस्थित रहें। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी सांसदों के लिए 3-4 अगस्त को दो दिन की कार्यशाला का भी आयोजन किया है, उन्हें वहां भी उपस्थित रहने को कहा गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद थे लेकिन वे कुछ नहीं बोले।

शाह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि इसे 260 के मुकाबले 48 मतों से पारित किया गया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह अंतर बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बार बार सांसदों की संसद में मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर देता रहा है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अब तक संसद में 15 विधेयक पारित हुए हैं। लोकसभा में छह विधेयक पारित हुए हैं और इन्हें राज्यसभा की मंजूरी मिलनी बाकी है। चार विधेयक राज्यसभा में पारित हुए हैं जिन्हें लोकसभा की मंजूरी मिलनी बाकी है। उन्होंने कहा कि 11 और विधेयक लंबित हैं जिन्हें आने वाले दिनों में संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाना है।जोशी ने कहा कि हम सांसदों से आग्रह करते हैं कि वे देर तक बैठें ताकि विधेयकों को पारित किया जा सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें