उत्तर प्रदेश के 18 बरस के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव चंद जुरेल श्रीलंका में 3 से 15 सितंबर तक होने वाले यूथ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत की अंडर-19 टीम का नेतृत्व करेंगे। आगरा में जन्मे ध्रुव उत्तर प्रदेश और भारत के लिए जूनियर स्तर पर कामयाब प्रदर्शन कर चुके हैं।
भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान सोमवार को अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष आशीष कपूर ने ब्रिटेन में हुई बैठक में की। उत्तर प्रदेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज पूर्णांक त्यागी और उत्तराखंड के शाशवत रावत भी टीम में जगह पाने में कामयाब रहे हैं।
भारत की यूथ एशिया कप के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: ध्रुव चंद जुरेल (कप्तान -विकेटकीपर बल्लेबाज), सुवेद पारकर, ठाकुर तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, अर्जुन आजाद, शाशवत रावत, वरुण लवांडे, सलिल अरोड़ा,करण लाल, अथर्व अंकोलेकर, पंकज यादव, आकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, पूर्णांक त्यागी, विद्याधर पाटील।