फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा में ऑपरेशन लोटस फेल!, 11 में से 10 कांग्रेस विधायकों ने वासनिक की बैठक में लिया हिस्सा 

Tue, 12 Jul 2022 02:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बगावत की खबरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने सोमवार को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के अलावा माइकल लोबो सहित अन्य सभी कांग्रेस विधायक दो घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के कथित ऑपरेशन लोटस को कांग्रेस ने गोवा में नाकाम कर दिया है। यहां पार्टी अपने विधायकों की नाराजगी दूर करने में लगभग कामयाब होती दिखाई दे रही है। दरअसल, बगावत की खबरों के बीच कांग्रेस ने यहां वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को भेजा था। अब खबर है कि सोमवार रात हुई बैठक में गोवा कांग्रेस के 11 विधायकों में से 10 ने इसमें हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के अलावा माइकल लोबो सहित अन्य सभी कांग्रेस विधायक दो घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस के गोवा मामलों के प्रभारी दिनेश गुंडू राव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर भी बैठक में मौजूद थे। इस बीच मुकुल वासनिक ने दावा किया कि कुछ लोग गलत इरादों से गोवा कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि विधायकों ने एकजुटता दिखाकर इसे नाकाम कर दिया है।

कामत व लोबो समेत पांच विधायक नहीं थे संपर्क में 
इससे पहले बीते रविवार को कामत और लोबो सहित कांग्रेस के पांच विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं थे। हालांकि, बाद में ये विधायक सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन गोवा विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। विधायकों ने  दावा किया कि सब कुछ सही है और वे पार्टी के साथ हैं। इस बीच पार्टी ने लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से भी हटा दिया।
विज्ञापन


बगावत से भाजपा का लेना देना नहीं
इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल में बगावत से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें