फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा ने कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का लगाया आरोप, कहा- रूस ने पाकिस्तान को नहीं बेचे JF-17 के इंजन

Fri, 10 Oct 2025 10:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सामरिक व विदेश नीति पर फर्जी खबरों के आधार पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश और भाजपा सांसद संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पार्टी के संचार प्रमुख जयराम रमेश को सूचना युद्ध में पाकिस्तान की मदद करने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश की और उन फर्जी खबरों के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की रणनीतिक और विदेश नीति पर सवाल उठाए, जिनमें दावा किया गया है कि रूस पाकिस्तान को जेएफ-17 जेट इंजन की आपूर्ति कर रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले, विपक्षी पार्टी के नेता जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार से पूछा था कि भारत का कभी सबसे विश्वसनीय रणनीतिक सहयोगी रहा रूस, चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के इंजन की आपूर्ति करके पाकिस्तान को सैन्य सहायता क्यों प्रदान कर रहा है।

पात्रा ने कहा कि 4 अक्तूबर को जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया कि रूस और पाकिस्तान ने चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति पर सहमति जताई है। भाजपा नेता ने इसे भ्रामक और आधारहीन बताया और कहा, रूस ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। कांग्रेस के इस दावे का कोई आधार नहीं है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, इससे पहले भी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन या जी-20 के मौके पर कांग्रेस ऐसी बातें करती रही है, जो भारत की छवि को प्रभावित करती हैं। पात्रा ने कहा, जयराम रमेश कांग्रेस के संचार प्रमुख हैं। यह पोस्ट निश्चित रूप से उन्होंने राहुल गांधी की अनुमति के बाद किया होगा। जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं और लौटकर आते हैं, तो इस तरह के संदेश पोस्ट होते हैं और पूरी व्यवस्था सक्रिय हो जाती है। सूचना युद्ध में निश्चय ही यह पाकिस्तान की मदद करना हुआ।

ये भी पढ़ें: Air India: जांच एजेंसी के लिए अबूझ पहेली बना 'RAT', एअर इंडिया का सिस्टम की खराबी और पायलट की भूमिका से इनकार
विज्ञापन


'कांग्रेस भ्रामक सूचना फैलाती है'
इससे पहले जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि मोदी सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि रूस ने पाकिस्तान को उन्नत आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति देने की इच्छा क्यों जताई, जबकि रूस तो भारत का लंबे समय से अच्छा मित्र रहा है। पात्रा ने इस दावे को खारिज करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को प्रभावित करने के लिए भ्रामक सूचना फैलाती रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें