फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

A Raja: 'हिंदू भगवानों का अपमान ही विपक्ष का एजेंडा', ए राजा के बयान पर भड़की भाजपा, कांग्रेस से मांगा जवाब

Tue, 05 Mar 2024 03:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 'वह (ए राजा) कह रहे हैं कि हम कभी भी 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' को स्वीकार नहीं करेंगे...तो क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी उनकी बात से सहमत हैं?'
विज्ञापन
डीएमके नेता ए राजा और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ए राजा के विवादित बयान पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने ए राजा के बयान पर विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी भी ए राजा के बयान का समर्थन करती है? रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि क्या डीएमके नेता किसी अन्य धर्म के खिलाफ भी ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?
विज्ञापन


'क्या डीएमके नेता अन्य धर्मों के खिलाफ ऐसे बयान दे सकते हैं?'
डीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा के एक बयान पर विवाद हो गया है। दरअसल ए राजा ने कहा है कि भारत एक राष्ट्र नहीं है बल्कि एक उपमहाद्वीप है। भारत कभी भी एक राष्ट्र नहीं था। ए राजा ने ये भी कहा कि हम राम के शत्रु हैं और हमें रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। ए राजा के इस बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 'वह (ए राजा) कह रहे हैं कि हम कभी भी 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' को स्वीकार नहीं करेंगे...तो क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी उनकी बात से सहमत हैं? क्या डीएमके नेता ऐसी ही अपमानजनक टिप्पणियां किसी दूसरे धर्म के भगवानों के खिलाफ कर सकते हैं? हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।' 



भाजपा नेता ने कहा कि 'ये साफ हो गया है कि भारत के लोकाचार, हिंदू भगवानों का अपमान करना और भारत के विचार पर सवाल खड़े करना ही विपक्षी गठबंधन का एजेंडा है। क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए इतना नीचे गिरने के लिए तैयार है? क्या वे ऐसे बयानों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें