फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की मांग: कृपाण पर रोक मामले में हस्तक्षेप करे पाकिस्तान सरकार

Sat, 25 Dec 2021 11:49 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी उच्चायुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पेशावर की अदालत ने सिखों से कृपाण धारण करने के लिए लाइसेंस लेने को कहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में अदालत के सिखों के कृपाण धारण करने पर रोक लगाने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने इमरान सरकार से हस्तक्षेप कर आदेश वापस कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी उच्चायुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पेशावर की अदालत ने सिखों से कृपाण धारण करने के लिए लाइसेंस लेने को कहा है। इससे दुनियाभर में सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। पाकिस्तान सरकार को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर यह आदेश वापस कराना चाहिए, ताकि सिख समुदाय को दुनिभार की तरह वहां भी स्वतंत्रता मिल सके। उन्होंने साथ ही कहा कि सिख धर्म के पांच प्रतीकों में से एक कृपाण दमन के खिलाफ विद्रोह की प्रतीक है। पाकिस्तान में सिख अल्पसंख्यकों को भी अपनी धार्मिक पहचान कायम रखने का हक मिलना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें