फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा बोले, शाहीन बाग धरने पर बैठे लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी

Tue, 28 Jan 2020 01:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जो दक्षिण पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं वे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी है। 

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में जो प्रदर्शन चल रहा है वह बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों द्वारा किया जा रहा है। वे भारतीय झंडे को हाथों में पकड़कर राष्ट्रवाद की आड़ में इस तथ्य को छिपा रहे हैं कि वे ही घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने अपने प्रतिनिधियों को शाहीन बाग भेजा।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हमने क्या देखा हैं वहां यहीं ना कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ वहां विरोध करने वाले और राष्ट्रीय दलों के राजनीतिक नेता उनके साथ शामिल हो रहे हैं ? भारत से असम को विभाजित करें, भारत से कश्मीर को विभाजित करें। उन्होंने कहा कि भारत को एकजुट करने के बजाय, शाहीन बाग में भारत को विभाजित करने का विरोध किया जा रहा है। यह प्रत्येक भारतीय और भारत माता के खिलाफ एक विवाद है। 
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा कालिंदी कुंज-शाहीन बाग रास्ते को खोलना नहीं चाहती है। गौरतलब है कि नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के चलते दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें