फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: 9 और 10 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Sat, 01 Jan 2022 12:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : instagram/jpnaddaofficial
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में घमासान जारी है। इसी बीच अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 और 10 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे। साथ ही वे यहां बंगाल में नवगठित कार्रकारिणी को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने श्चिम बंगाल में 3 नगर निकायों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 22 जनवरी को होने वाले तीन नगर निकायों के चुनाव के लिए शुक्रवार को 180 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिधाननगर नगर निगम की 41 में से 14 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

भट्टाचार्य ने कहा कि हमने नगर निगम चुनाव में सामान्य और अनुसूचित जाति दोनों श्रेणियों की महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। आगे उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों में से 42 का था और चंदननगर में इसने कुल 33 में से नौ महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया।
विज्ञापन


पूर्व महापौर और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता के विश्वासपात्र देबाशीष जाना को भाजपा ने विधाननगर मुनीपाल निगम के वार्ड 31 में मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें