भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान किया है। पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है और जबकि कई को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आइए जानते हैं नई टीम में किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है।
शीर्ष भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस टीम से प्रमुख सुधार की उम्मीद थी, इसके जरिए राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, तीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक केंद्रीय कार्यालय सचिव आदि के नामों का एलान किया है।
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष |
प्रदेश |
| डॉ. रमन सिंह, विधायक |
छत्तीसगढ़ |
| वसुंधरा राजे सिंधिया, विधायक |
राजस्थान |
| राधामोहन सिंह, सांसद |
बिहार |
| बैजयंत जय पांडा |
ओडिशा |
| रघुबर दास |
झारखंड |
| मुकुल रॉय |
पश्चिम बंगाल |
| रेखा वर्मा, सांसद |
उत्तर प्रदेश |
| अन्नपूर्णा देवी, सांसद |
झारखंड |
| डॉ भारती बेन शियाल, सांसद |
गुजरात |
| डीके अरुणा |
तेलंगाना |
| एम चौबा एओ |
नागालैंड |
| अब्दुला कुट्टी |
केरल |
| राष्ट्रीय महामंत्री |
प्रदेश |
| भूपेंद्र यादव, सांसद |
राजस्थान |
| अरुण सिंह, सांसद |
उत्तरप्रदेश |
| कैलाश विजयवर्गीय |
मध्यप्रदेश |
| दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद |
दिल्ली |
| डी पुरूंदेश्वरी |
आंध्रप्रदेश |
| सीटी रवि, विधायक |
कर्नाटक |
| तरुण चुग |
पंजाब |
| दिलीप सैकिया, सांसद |
असम |