फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम युवकों का सिर कलम करने वाले बयान पर घिरे भाजपा सांसद, एफआईआर दर्ज 

Thu, 27 Jun 2019 06:26 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सोयम बापू राव - फोटो : social media
विज्ञापन
आदिलाबाद जिले के भाजपा सांसद ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि अगर कोई मुस्लिम लड़का आदिवासी लड़कियों का पीछा करता है, तो उसका सिर काट दिया जाएगा। आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव का एक वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में कथित तौर पर भाजपा सांसद सोयम बापू राव को यह कहते हुए सुना गया, ‘मैं मुस्लिम युवाओं से कहना चाहता हूं कि अगर तुम हमारी आदिवासी लड़कियों का पीछा करने की कोशिश करते हो, तो तुम्हारा सिर काट दिया जाएगा। मैं आदिलाबाद जिले में अल्पसंख्यक युवा भाइयों से अनुरोध कर रहा हूं, हमारी लड़कियों का पीछा न करें।’ साथ ही वीडियो क्लिप में यह भी कहा गया कि तुम्हारे लिए मुश्किल हो जाएगा, अगर हमने तुम्हारा पीछा करना शुरू कर दिया।’

अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं एक समूह ने आदिलाबाद पुलिस से मिलकर भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि उनके बयान से भावनाओं को ठेस पहुंची है। आदिलाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांचा मोहन ने कहा कि सांसद के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कहां की है और कब की है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें