फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिनों से संसद की कार्यवाही ठप होने से सरकार नाराज, BJP सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 06 Apr 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 25 दिनों से संसद की कार्यवाही ठप्प होने के सवाल पर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी वार वार-पलटवार तेज हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा में हंगामे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया। इस पर पलटवार करते हुए सोनिया ने कहा कि एक मंत्री का सदन में झूठ बोलना शर्म की बात है। 

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को भाजपा के सांसद संसद परिसर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि पूरा बजट सत्र खराब चला गया है और देश इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा कि लोगों के लिए कई फैसले बजट सत्र के दौरान लिए जाने थे, लेकिन विपक्ष ने ऐसा होने नहीं दिया। इस मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन


 


केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा में कहा कि पिछले तीन हफ्ते से संसद की कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इसके लिए राहुल-सोनिया गांधी जिम्मेदार हैं। सदन में कामकाज नहीं हो रहा, इसलिए एनडीए के सांसदों ने बेहद पीड़ा और क्षोभ के साथ 23 दिन का वेतन भत्ता नहीं लेने का फैसला किया। यह जनता की सेवा है। कांग्रेस लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है, उसे भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सहन नहीं हो रहा। उन्होंने पूछा कि इस मामले में विपक्ष खासतौर पर सोनिया-राहुल का रुख क्या है? क्या ये लोग हंगामा करने के पैसे लेंगे?

इस मामले में सोनिया ने कहा कि एक वरिष्ठ मंत्री का सदन में झूठ बोलना बेहद शर्म की बात है। वहीं कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। चाहे वह अविश्वास प्रस्ताव का मामला हो या फिर पीएनबी घोटाले का। मगर सरकार चर्चा से बचना चाहती है। इसलिए उसकी ओर से गतिरोध दूर करने के प्रयास नहीं किए जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें