फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर कटियार का पलटवार, मुसलमानों का भारत में क्या काम, पाक या बांग्लादेश चले जाएं

Wed, 07 Feb 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vinay Katiyar
विज्ञापन

6 फरवरी को लोकसभा में भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहे जाने के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कठोर सजा के साथ तीन साल की सजा की मांग की थी। यह मांग भाजपा के सांसद विनय कटियार को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने कह दिया कि मुसलमानों की भारत में आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए।  

विज्ञापन

विनय कटियार ने कहा कि अगर मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर सजा दिए जाने की बात है तो सजा उन लोगों को भी दी जानी चाहिए जो राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम नहीं गाते या फिर गीत का आदर नहीं करते। उन्होंने कहा कि सजा उनलोगों को भी दी जानी चाहिए जो राष्ट्रीय झंडे की बेइज्जती करते हैं, देश में पाकिस्तानी झंडा फहराते हैं।

ओवैसी पर पलटवार करते हुए विनय कटियार ने कहा कि मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। देश के बंटवारे की वजह ही मुसलमान थे और जनसंख्या के आधार पर उनका बंटवारा कर दिया गया तो फिर उन्हें इस देश में रहने की आवश्यकता क्या है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी मांग के अनुरूप उन्हें एक अलग भू-भाग दे दिया गया है वो वहां जाकर रहें। उनके लिए दो-दो देश हैं बांग्लादेश और पाकिस्तान वो जाएं और वहां जाकर रहें उनका यहां क्या काम है।
 

भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहे जाने के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में भारतीय मुसलमानों के हक में एक विशेष प्रकार के कानून की मांग की है। 

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि केंद्र को एक ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे यदि कोई भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी बुलाते हैं या कहते हैं तो उस व्यक्ति को कठोर सजा दी जाए। ओवैसी की मांग यहीं नहीं रुकी उन्होंने यह भी कहा कि बार बार भारतीय मुस्लिमों को पाकिस्तानी कहने वालों को सजा के तौर पर कम से कम तीन साल की सजा का प्रावधान भी बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें