फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MP Tejasvi Surya: अरब की महिलाओं पर विवादित ट्वीट से घिरे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

Mon, 20 Apr 2020 03:51 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या - फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या अरब की महिलाओं को लेकर एक पुराने ट्वीट के चलते विवादों में हैं। उन्होंने 2015 में लेखक तारिक फतेह के हवाले से अरब की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


भाजपा सांसद को अब इस ट्वीट को लेकर घेरा जा रहा है। हालांकि तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन लोग उनके स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए उनपर जमकर निशाना साध रहे हैं। लोग उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। पीएम मोदी और ट्विटर से भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मालूम हो कि पाकिस्तानी मूल के कनाडा के लेखक तारिक फतेह ने 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान अरब की महिलाओं पर टिप्पणी की थी। कई ट्विटर यूजर्स तेजस्वी सूर्या के इस बयान को अपमानजनक बताते हुए माफी मांगने को कह रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनपर कार्रवाई करनी चाहिए। अरब के हजारों लोगों ने भी इस ट्वीट को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि तेजस्वी सूर्या 2019 लोकसभा चुनाव में बंगलुरू दक्षिण से जीतकर पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें