दिल्ली वेस्ट से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन(14 नवंबर) को बाल दिवस के तौर पर नहीं मनाया जाना चाहिए।
प्रवेश वर्मा ने कहा कि बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाना चाहिए क्योंकि इस दिन गुरू गोबिंद सिंह के चार बेटों की मुगलों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इन बेटों की शहादत बच्चोंं को प्रेरित करेगी।प्रवेश ने यह भी कहा कि उन्होंने एक ज्ञापन में 60 सांसदों से समर्थन प्राप्त कर लिया है और इसे वह
पीएम मोदी को सौंपेंगे।
ज्ञापन में यह भी लिखा है कि 14 नवंबर को चाचा दिवस के तौर पर मनाया जा सकता है।आपको बता दें कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव और प्रेम था। इसलिए उन्हें जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।