फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा की बाधित कार्यवाही से परेशान मनोज तिवारी ने लिखा लोकसभा स्पीकर को पत्र, दिया ये प्रस्ताव

Thu, 22 Mar 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित हो रही है। जिससे संसद का काफी समय नष्ट तो हो ही रहा है साथ ही किसी मुद्दे पर चर्चा भी नहीं हो पा रही है। अब इसी परेशानी के चलते उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


पत्र लिखकर मनोज तिवारी ने सांसदों की सैलरी काटने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि लोकसभा का सदस्य होने के नाते उन्हें यह देखकर दुख होता है कि अव्यवस्था के चलते संसद का कीमती वक्त नष्ट होता है। इतना ही दुख उन्हें तब भी होता है जब वो ये देखते हैं कि जिन लोगों का काम कानून बनाना है वही लोग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। 

उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि वे उन विधायकों की सैलरी काटने का प्रस्ताव दे रहे हैं जिन्होंने संसद में कोई भी प्रभावी कार्य नहीं किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि काम नहीं सैलरी नहीं (नो वर्क नो पे) जैसे निष्पक्ष व्यवहार भी संसद में पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें