फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: प्रभारी बनने के बाद पहली बार त्रिपुरा पहुंचे महेश शर्मा, 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

Fri, 23 Sep 2022 07:15 AM IST
देव कश्यप एन. अर्जुन, अगरतला।

सार

त्रिपुरा पहुंचने के बाद महेश शर्मा ने लगातार बैठकें कीं। उन्होंने पार्टी के मंडल के सभापति और मंडल प्रभारियों के साथ बैठकें कीं। बताया गया है कि बैठक में यह जानने की कोशिश की गई कि 2023 विधानसभा चुनाव का माहौल 2018 से किस तरह से अलग है और पार्टी को किस तरह की तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
त्रिपुरा भाजपा के प्रभारी महेश शर्मा के साथ अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा भाजपा के प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा गुरुवार को त्रिपुरा पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयोजक संबित पात्रा, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरियाणा के प्रभारी बिप्लप कुमार देब भी यहां पहुंचे। त्रिपुरा पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, विधायक कृष्णधन दास, भाजपा महासचिव टिंकू रॉय और अन्य ने एमबीबी हवाई अड्डे पर महेश शर्मा का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, महेश शर्मा के यहां पहुंचने के बाद लगातार बैठकें कीं। उन्होंने पार्टी के मंडल के सभापति और मंडल प्रभारियों के साथ बैठकें कीं। बताया गया है कि बैठक में यह जानने की कोशिश की गई कि 2023 विधानसभा चुनाव का माहौल 2018 से किस तरह से अलग है और किस तरह की तैयारी पार्टी को करनी होगी। गुरुवार की बैठक में त्रिपुरा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, त्रिपुरा के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा, असम और त्रिपुरा के संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और उत्तर पूर्व के समन्वयक तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद रहे।

इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि नवनियुक्त प्रभारी डॉ. शर्मा भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, डिप्टी सीएम जिष्णु देबबर्मन समेत भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।वह विभिन्न मोर्चा नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजीव भट्टाचार्य ने जब से प्रभार संभाला है, तब से वह लगातार पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें