रामजस कालेज में एबीवीपी और अन्य छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसा के मुद्दे पर एबीवीपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कारगिल शहीद कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर को लेकर राजनीतिक दलों में अब खेमाबंदी तेज हो गई है।
मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने गुरमेहर कौर की तुलना मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से कर दी। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि छात्रा के दिमाग में जहर कौन भर रहा है।
दूसरी ओर छात्रा ने सोशल मीडिया पर दी गई रेप की धमकी के मामले में दिल्ली महिला आयोग का रुख कर लिया है। छात्र ने यह भी कहा कि उसके पिता ने देश के लिए जान दी थी और वह भी देश के लिए जान देने को तैयार है।
pic.twitter.com/NaG4xVrT2B
— Pratap Simha (@mepratap) February 26, 2017
Who's polluting this young girl's mind? A strong Arm Force prevents a war. India never attacked anyone but a weak India was always invaded. https://t.co/gXHkAGi9sh
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 27, 2017
रामजस कालेज में हंगामे के बाद शुरू हुआ विवाद
- फोटो : facebook
बता दें कि रामजस कालेज में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को एक गोष्ठी में बुलाने के बाद एबीवीपी और अन्य छात्र संगठनों में हिंक टकराव हो गया था। जिसके खिलाफ कारगिल में शहीद हुए कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया था।
गुरमेहर ने अपनी प्रोफाइल में एक तस्वीर लगाई थी जिसमें उसने हाथों में एक तख्ती पकड़ रखी थी और उस पर लिखा था मैं दिल्ली विश्वविद्याल में पढ़ती हूं और मैं एबीवीपी से नहीं डरती, मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है। हैशटैग स्टूडेंट्स अगेंस्ट एबीवीपी।’
जालंधर निवासी श्रीराम लेडी कालेज की छात्र गुरमेहर कौर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने उनकी इस मुहिम का समर्थन किया तो कुछ खुलकर उनके पक्ष में भी उतर आए थे।
Bat me hai Dum !#BharatJaisiJagahNahi pic.twitter.com/BNaO1LBHLH
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 26, 2017
किरण रिजिजू ने कहा- कोई छात्रा के दिमाग में भर रहा जहर
मामले के तूल पकड़ने के बीच मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने एक ट्वीट करते हुए कौर की तुलना दाऊद इब्राहिम से कर दी। शंखनाद नाम से डाली गई तस्वीर के साथ सिम्हा ने लिखा कि 'कम से कम दाउद ने अपने राष्ट्र विरोधी रवैये को सही ठहराने के लिए अपने पिता के नाम का सहारा तो नहीं लिया।'
तस्वीर में कौर वही तख्ती हाथ में लिए हुए थी जिसमें लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा। वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी कूद पड़े। उन्होंने इस पर ट्वीट करते हुए कहा कि इस युवा लड़की के दिमाग में गंदगी कौन भर रहा है। एक मजबूत सशस्त्र बल युद्ध को रोकता है। भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया लेकिन हर हमले का मजबूती से जवाब दिया।
वहीं इस पूरे हंगामे के बीच छात्रा ने एक बार फिर सोशल मीडिया के सहारे अपना पक्ष रखा। छात्रा ने कहा कि उसके पिता ने देश के लिए जान दी थी और वो भी अपने देश के लिए जान दे सकती है। इस बीच खबर है कि छात्रा गुरमेहर ने इस सारे विवाद पर दिल्ली महिला आयोग का रुख कर लिया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा पुलिस को इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।